JSP Scripting Elements

Introduction to JSP Scripting Elements

JSP आपको HTML script में java code insert करने के लिए tags provide करती है जिन्हें scripting elements कहा जाता है। इन scripting elements की मदद से आप अलग अलग purposes के लिए HTML script में java code लिखते है।

Scripting elements में लिखा गया code JSP engine द्वारा process किया जाता है। बाकी remaining code को HTML की तरह process किया जाता है। JSP 4 scripting elements provide करती है।

  • Declaration tag
  • Scriptlet tag
  • Expression tag
  • Directive tag

इन सभी tags के बारे में निचे detail से दिया जा रहा है।

JSP Declaration Tag

Declaration tag में आप ऐसा java code लिखते है जिसे आप HTML script में बार बार यूज़ करने वाले है। जैसे की आप कोई variable या method declare कर सकते है। बाद में आप variable या method को script में कँही भी यूज़ कर सकते है।

इस tag का code translate होने पर JSP life cycle के _jspService() method के बाहर होता है। इस tag में define किया गया java code execute नहीं होता है और कोई result भी produce नहीं करता है। इस code से output प्राप्त करने के लिए आप इसे expression tag में यूज़ करते है।

Declaration tag का general syntax निचे दिया जा रहा है।

<%! java code here %>

JSP declaration tag define करने के लिए आप < के बाद % और ! symbols यूज़ करते है। इसे close करने के लिए सिर्फ % और > symbol यूज़ किया जाता है। <% और %> symbols सभी scripting elements में common होते है। Declaration tag के syntax में ! symbol इसे और tags के बीच uniquely identify करने के लिए यूज़ होता है।

इसका उदाहरण निचे दिया जा रहा है।

<%!

void MyFunction()
{
    out.println("Hello World!");
}

%>

ऊपर दिए गए उदाहरण में MyFunction नाम से एक function create किया गया है। ये function execute होने पर Hello World string print करता है। जैसा की आपको declaration tag के द्वारा आप कोई output display नहीं कर सकते है इसलिए इस function को expression tag में call किया जायेगा।

JSP Scriptlet Tag

इस tag में आप बहुत अधिक java code लिख सकते है। इस tag में लिखा हुआ java code translate होने पर _jspService() method के अंदर होता है। इस tag में execute किये गए code के output को आप out.println() method के द्वारा display करते है। Scriptlet tag का general syntax निचे दिया जा रहा है।

<%  java code here %>

जैसा की आप ऊपर दिए गए syntax में देख सकते है scriptlet tag को < और % symbol के साथ start किया जाता है। इसके बाद java code लिखा जाता है। इस tag को आप % और > symbol से close करते है। आइये अब इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते है।

<%  
out.println("Hello World! ");
%>

ऊपर दिए गए उदाहरण में out.println() method के माध्यम से Hello World string को print किया गया है।

JSP Expression Tag

Expression tag के माध्यम से आप java expressions को compute करके उनका result instantly show कर सकते है। इस tag में दिए गए java code का result आपको show नहीं करना पड़ता है। ये tag एक तरह out.println statement ही होता है जिसमे आप कुछ भी लिखते है और वह evaluate होकर print हो जाता है। जैसे की (2 + 2) एक expression है।

JSP expression tag का syntax निचे दिया जा रहा है।

<%= java code here %>

Expression tag को start करने के लिए आप क्रमशः < , % और = symbols यूज़ करते है। इस tag को close करने के लिए % और > symbol को यूज़ किया जाता है। आइये अब इसे एक उदाहरण के माध्यम से समझने का प्रयास करते है। मान लीजिये आप ऊपर declaration tag के उदाहरण में create किये गए function को call करना चाहते है तो ऐसा आप इस प्रकार कर सकते है।

<%= MyFunction() %>

जैसा की आपको पता है expression tag output show करता है। ऊपर दिए गए उदाहरण में MyFunction() को execute करके उसका output show किया जायेगा।

JSP Directive Tag

Directive tag के द्वारा JSP engine को special instructions दिए जाते है। JSP 3 प्रकार के directive tags provide करती है।

  1. page - ये tag page properties जैसे की language और sessions आदि define करने के लिए यूज़ किया जाता है।
  2. include - ये tag एक file को include करने के लिए यूज़ किया जाता है। इस tag के माध्यम से आप कोई भी java file HTML page में include कर सकते है।
  3. taglib - ये tag page में यूज़ की गयी tag library को declare करने के लिए यूज़ किया जाता है।

Directive tag के बारे में detail से एक directive elements वाली tutorial में बताया गया है।