Router Components

Introduction to Router Components

एक router कई प्रकार के components से मिलकर बना होता है। उदाहरण के लिए किसी भी Cisco router में आपको 4 तरह की memory और 2 तरह के ports मिलेंगे। किसी भी Cisco router के basic components इस प्रकार है।

  • Memory
    • ROM
    • FLASH
    • RAM
    • NV-RAM
  • Ports (Interfaces & lines)
  • Command Line Interface
router components in Hindi

ROM में एक bootstrap program होता है जिसे ROM monitor कहते है। जब router को on किया जाता है तो यह bootstrap program hardware diagnostic perform करता है जिसे Power On Self Test कहते है। यदि ये diagnostic successful होता है तो bootstrap program flash memory में से IOS को ढूंढ कर load करता है। Flash memory को rewrite किया जा सकता है। इससे Cisco router को IOS को upgrade करने की ability मिलती है।

यदि bootstrap को IOS flash memory में नहीं मिलता है तो ROM में से IOS का temporary version load किया जाता है। ROM को rewrite या erase नहीं किया जा सकता है। यदि device को upgrade करने की जरुरत हो तो आपको ROM को change करना होगा।

यदि IOS flash memory में मिल जाता है तो इसे RAM में load कर दिया जाता है। इसके बाद bootstrap NV-RAM में Startup-Configuration file को ढूंढ़ता है। NV-RAM non volatile RAM होती है इसलिए इसके contents erase नहीं होते है।

यदि IOS को startup configuration file नहीं मिलती है तो ये TFTP server से configuration file load करने की कोशिश करता है। यदि TFTP server भी respond नहीं करता है तो IOS initial configuration mode में enter हो जाता है। इस mode में user से questions पूछे जाते है जिससे router को quickly configure किया जाता है।

यदि IOS को NV-RAM में startup configuration file मिल जाती है तो इसे RAM में load कर दिया जाता है और ये running configuration file बन जाती है।

Memory

Cisco IOS में 4 तरह की memory होती है इनके बारे में निचे दिया जा रहा है।

MemoryDescription
ROM ये read only memory होती है। ये router में hardwired होती है। ROM के अंदर bootstrap program होता है जो power on self test perform करता है। इसे ROM monitor mode कहा जाता है। जब router IOS find नहीं कर पाता है तो वह ROM से ही boot होता है।
FLASHBy default सबसे पहले router IOS के लिए flash memory को ही search करता हैं और IOS को boot करता है। ये electronically erasable programmable read only memory होती है।
RAMइसे dynamic random access memory भी कहा जाता है। RAM Cisco router के CPU का working area होता है। इस memory में running configuration file और routing tables stored होती है।
NV-RAM इसे non volatile random access memory कहा जाता है। NV-RAM में startup configuration file stored होती है जो system के startup में काम आती है।

Ports

Cisco IOS में interfaces और lines 2 तरह के ports होते है। इनके बारे में निचे दिया जा रहा है।

Interfaces router को दूसरे devices जैसे की routers और switches से connect करते है। अगर आसान भाषा में कहा जाये तो network में data इन्हीं ports से होकर travel करता है। कुछ common interfaces के नाम निचे दिए जा रहे है।

  • Serial interface
  • Ethernet interface
  • Fast Ethernet interface

Interfaces को उनके नाम और number के द्वारा identify किया जाता हैं। उदाहरण के लिए पहले ethernet interface को Ethernet0 के नाम से जाना जाता है। कुछ router families है वो modular है इसलिए उनमें interfaces को slots में organize किया गया है। इसलिए उनमें interface number के साथ साथ slot number भी लिखा जाता है। जैसे की पहले slot के 2 interface को इस प्रकार लिख सकते है।

Ethernet0/2         

जो दूसरे तरह के ports होते है उनसे आप connect होकर router को configure कर सकते है। इन्हें lines कहा जाता है। ऐसे कुछ ports के नाम निचे दिए जा रहे है।

  • Console ports
  • Auxiliary ports
  • VTY ports

Interfaces की तरह ही lines को भी line type और line number के द्वारा identify किया जाता है। इसलिए यदि पहला console port कुछ इस तरह लिखा जायेगा।

Console0

Command Line Interface (CLI)

Cisco router के साथ interact करने के लिए IOS एक command line interface provide करता है। Cisco devices को configure और manage करने के लिए command line interface सबसे पहला option होता है। इसे आप console, modem और telnet connection के द्वारा access कर सकते है। इसमें आप commands को type करते है और execute करवाते है।

Router Booting Process

हर Cisco एक booting process से होकर गुजरता है इस process को निचे explain किया जा रहा है।

  1. Router का power on किया जाता है।
  2. ROM में से bootstrap program load होता है।
  3. Bootstrap program POST (Power On Self Test) run करता है।
  4. Bootstrap flash memory से IOS को load करने का प्रयास करता है -
    1. यदि flash memory में IOS नहीं मिलता है तो bootstrap ROM में से basic IOS को load करता है।
    2. यदि flash memory में IOS मिलता है तो इसे RAM में load कर दिया जाता है।
  5. IOS NV-RAM से startup config file को load करने का प्रयास करता है-
    1. यदि startup configuration file NVRAM में नहीं मिलती है तो IOS TFTP server से एक configuration file load करने का प्रयास करता है।
    2. यदि TFTP server respond नहीं करता है तो router initial configuration mode में enter हो जाता है।
    3. यदि startup config file NVRAM में मिल जाती है तो इसे RAM में load कर दिया जाता है।
  6. Startup configuration RAM में running configuration बन जाता है।