Android Resources

Introduction to Android Resources

जैसा की मैने आपको पहले बताया resources वो files होती है जो आपकी एप्लीकेशन code में include करती है। Resources को application के code से separately maintain किया जाता है। Resources को एप्लीकेशन से separate करने से आप resources को independently maintain कर सकते है।

Resources को आपकी एप्लीकेशन directory के /res folder में maintain किया जाता है। Android studio में /res folder की position नीचे दी गयी window में दिखायी गयी है।

Android resources in Hindi

/res फोल्डर की sub directories और उनमे maintain किये जाने वाले resource types की लिस्ट नीचे दी जा रही है।

Android resources

Alternative Resources

अलग अलग devices की configuration भी अलग अलग होती है। जैसे किसी tablet device की screen size mobile device से बड़ी होती है। इसलिए हर application को अलग अलग device configuration को support करने के लिए alternative resources प्रोवाइड करने चाहिए।

जब आपकी एप्लीकेशन run होती है तो android device configuration को detect कर लेता है और उस device के according resources load कर देता है।

Alternative resources डिफाइन करने के लिए आपको /res फोल्डर में <resources-name>-<config_qualifier> directory क्रिएट करनी होगी।