EIGRP (Enhanced Interior Gateway Routing Protocol)

Introduction to EIGRP (Enhanced Interior Gateway Routing Protocol)

EIGRP एक Cisco proprietary protocol है, यानि ये सिर्फ Cisco routers पर ही काम करता है। इसे Hybrid routing protocol भी कहा जाता है। ये protocol distance vector और link state routing protocols के features को combine करके बनाया गया है। EIGRP की कुछ characteristics निचे दी जा रही है।

  • EIGRP एक classless protocol है। ये VLSM को support करता है।
  • Metric calculate करने के लिए by default bandwidth और delay की composite key use की जाती है। साथ ही ये दूसरे parameters को भी support करता है जिनसे metric calculate की जा सकती है। जैसे की Reliability, Load और MTU आदि।
  • Metric calculate करने के लिए DUAL (Diffusing Update Algorithm) यूज़ की जाती है। ये algorithm network में loop free environment भी create करती है।
  • EIGRP packets या तो unicast की तरह भेजे जाते है, या फिर address 224.0.0.10 पर multicast के रूप में भेजे जाते है।
  • EIGRP उस Autonomous system में ही neighbor relationship build करता है जिसमे वह खुद है।
  • Packets की delivery सुनिश्चित करने के लिए Reliable Transport Protocol (RTP) यूज़ किया जाता है।
  • EIGRP routers periodic routing updates नहीं भेजते है। केवल जब network में कोई change आता है तब ही update भेजी जाती है और इस update में पूरी routing table नहीं भेजी जाती है, सिर्फ जो change हुआ है उसी की update भेजी जाती है।
  • EIGRP कई तरह के दूसरे protocols को support करता है। जैसे की IP, IPX और Apple Talk आदि।
  • जो route local autonomous system से generate हो रहे है उनके लिए 90 administrative distance यूज़ की जाती है।
  • जो routes local autonomous system के बाहर से आ रहे है उनके लिए 170 administrative distance यूज़ की जाती है।
  • EIGRP में maximum hop count 224 होते है और default maximum hop count 100 होते है।

EIGRP Tables

EIGRP routers 3 separate tables maintain करते है। इनके बारे में निचे दिया जा रहा है।

Neighbour Table

इस table में सभी neighbor routers की list होती है। ये सभी neighbors एक ही autonomous system से होने चाहिए। जब भी कोई नया neighbor detect किया जाता हैं तो उसकी entry इसी table में की जाती है। Packets की reliable और sequence delivery के लिए ये tables यूज़ की जाती है। Neighbor routers की information hello packets के द्वारा मिलती है। निचे neighbor table के कुछ fields दिए जा रहे है।

  • H Handle - ये वो order होता है जिसमे neighbor table build हुई है। पहले router के लिए इस field की value 0 होती है और दूसरे router के लिए 1 होती है। इसी प्रकार आगे आने वाले routers के साथ साथ ये numbers बढ़ते जाते है।
  • Address - इस field में neighbour router का IP address होता है।
  • Interface - इस field में उस interface को बताया जाता है जिससे के द्वारा neighbor connected है।
  • Hold Time - ये timer बताता है की यदि किसी neighbor से hello packet receive नहीं किया गया है तो उसे कब तक table में store करना है। By default इसकी value 15 होती है।
  • Up time - ये field show करता है की neighbor कब से alive हैं।
  • SRTT - ये smooth round trip time होता है। ये वो time होता है जो एक packet को neighbor तक पहुँचने और वापस acknowledgment आने में लगता है।
  • RTO - ये re-transmission timeout होता है। किसी packet को दुबारा भेजने से पहले router जितनी देर wait करता है, ये वही time होता है।
  • Q Cnt - ये Queue Count होता है। ये filed बताता ही की कितनी packets transmit होने के लिए wait कर रहे है।
  • Seq Number - ये neighbor से receive किये गए last packet का sequence number होता है।

Topology Table

इस table में Autonomous system के सभी routes की list होती है। यानि की वो सभी paths जो autonomous system में neighbors ने learn किये है। ये table सभी EIGRP routers पर same होती है। इस table के कुछ fields के बारे में निचे दिया जा रहा है।

  • P - इसका मतलब passive होता है। इसका मतलब होता है की router route को लगातार नहीं खोज रहा है। इसका मलतब ये होता है की ये अच्छी situation में है। यदि passive की जगह active होता है तो उसका मतलब होता है की network में गड़बड़ है।
  • FD - ये field feasible distance होता है। ये destination तक पहुँचने के लिए metric होती है। ये current router से destination तक की full distance होती है।

Routing Table

इसमें हर destination network के लिए एक best route store किया जाता है। इस table के कुछ fields निचे explain किये जा रहे है।

  • D - इसका मतलब होता है की ये route EIGRP के द्वारा पाया गया है।
  • via IP - जिस neighbor ने route को advertise किया ये उसका IP address होता है।

EIGRP Packets

जैसा की आप जानते है EIGRP protocol 3 तरह की tables maintain करता है। इन tables को build करने के लिए EIGRP routers packets के द्वारा updates receive और send करते है। EIGRP में 5 तरह के packets पाये जाते है। इनके बारे में निचे explain किया जा रहा है।

  • Hello packets - ये packets neighbor table build करने के लिए यूज़ किये जाते है। ये packets हमेशा 224.0.0.10 address पर multicast किये जाते है।
  • Update packets - ये packets topology और routing tables build करने के लिए neighbors के बीच में भेजे जाते है। ये packets unicast के तौर पर भेजे जाते है। लेकिन यदि metric change हो जाती है तो ये packets multicast address पर भेजे जाते है।
  • Query packets - जब कोई route fail होता है और उसका कोई backup route नहीं होता है तो query packets भेजे जाते है। Router failed route को active state में डाल देता है और इसके neighbors से alternative route के लिए query की जाती है।
  • Reply packets - ये packets query packets के response में भेजे जाते है। ये packets unicast के रूप में भेजे जाते है। Respond करने वाला router alternative route provide करता है।
  • Acknowledgment packets - ये packets hello packets ही होते है। इनमे कोई data नहीं होता है सिर्फ acknowledgment number होते है। ये delivery verification response packets होते है।