HTML5 <embed> Tag

Introduction to HTML5 <embed> Tag

यदि आप अपने webpage में कोई multimedia file add करना चाहते है जैसे की audio, video या flash आदि तो इसके लिए HTML आपको <embed> tag provide करती है। इस tag को यूज़ करते हुए आप अपने webpage में आसानी से कोई भी multimedia file add कर सकते है।

<embed> tag webpage के अंदर एक panel create करता है जिसमें आपकी multimedia file show होती है। जब आप <embed> tag यूज़ करते है तो उसके controls browsers automatically panel में provide करता है। जैसे की यदि आपने कोई video add किया है तो उसके लिए play, pause आदि controls browser द्वारा automatically provide किये जाते है।

HTML 5 में हर तरह की media file के लिए एक अलग tag भी provide किया गया है। जैसे की <audio>, <video> आदि।

इन tags के बारे में आगे बताया जायेगा। लेकिन उससे पहले आइये देखते है की <embed> के साथ कौन कौन से attributes यूज़ किये जा सकते है।

HTML5 <embed> Tag Attributes

HTML <embed> tag के साथ 4 essential attributes यूज़ किये जाते है। इनके बारे में नीचे दिया जा रहा है।

AttributesDescription
src  इस attribute के द्वारा आप उस file का address देते है जिसे आप webpage में include करना चाहते है।   
height  इस attribute द्वारा create किये गए panel की height define की जाती है।    
width  ये attribute create किये गए panel की width define करता है।   
type  इस attribute से आप include की गयी file का type define कर सकते है।

इन attributes के अलावा global और event attributes भी <embed> tag के साथ यूज़ किए जाते है।

Using HTML 5 <embed> Tag

आइये अब <embed> tag को एक उदाहरण से समझने का प्रयास करते है।

<html>
<head>
<title> embed tag example</title>
</head>

<body>
<h1>My favorite song</h1>
<embed src="/media/video/myFile" height="300" width="300">
</body>

</html>

ऊपर दिए गए उदाहरण में <embed> tag के द्वारा एक video file को webpage में add किया गया है। इस video file की height और width 300 होगी।

HTML5 <noembed> Tag

सभी browsers <embed> tag को support नहीं करते है। ऐसे browsers के लिए आप <noembed> tag यूज़ कर सकते है। इस tag को <embed> tag के अंदर यूज़ किया जाता है।

यदि किसी browser में <embed> tag support नहीं कर रहा है तो इस tag के द्वारा आप उस media file की जगह उस browser में कोई image show कर सकते है। आइये इसे एक उदाहरण से समझने का प्रयास करते है।

<html>
<head>
<title>no embed tag example </title>
</head>

<body>

<embed src="/media/videos/myFile" height="" width="">
<noembed src="/media/images/myFile.jpg">
</embed>

</body>
</html>

ऊपर दिए गए उदाहरण में यदि कोई browser <embed> tag को support नहीं करता है तो उसकी जगह <noembed> tag में define की गयी image show होगी।

HTML5 <audio> Tag

Audio tag के द्वारा आप किसी भी webpage में audio files जैसे की mp3 add कर सकते है। ये एक inline tag होता है। यानि आप इसे किसी text line में add कर सकते है। इस tag की common properties के बारे में नीचे दिया जा रहा है।

AttributesDescription
src इस attribute के द्वारा आप audio file का address define करते है।   
autoplay इस attribute से आप audio file को load होते ही automatically play होने के लिए set कर सकते है।   
controls ये attribute बताता ही की audio file के साथ कौनसे controls show होंगे।   
loop इस attribute के द्वारा define किया जाता है की audio file repeat होगी या नहीं। इस attribute की true और false 2 values होती है।    
muted इस attribute के द्वारा ये define किया जाता है की audio file जब load होगी तो वह mute होगी।   
preload ये attribute define करता है की audio file कैसे और कब load होनी चाहिए।

नीचे <audio> tag को उदाहरण द्वारा समझाया गया है।

<html>
<head>
<title>audio tag example</title>
</head>

<body>

<h1> My favorite song </h1>

<audio src="media/Audio/example/mp3" controls="controls">
</audio>

</body>
</html>

HTML5 <video> Tag

HTML <video> tag के द्वारा आप किसी भी webpage में video file add कर सकते है। इस tag के साथ वही attributes यूज़ किये जाते है जो <audio> tag के साथ यूज़ किये जाते है। इस tag को नीचे उदाहरण द्वारा समझाया गया है।

<html>
<head>
<title>video tag example</title>
</head>

<body>

<video src="media/video/example.mp4" controls="controls">
</video>

</body>
</html>